फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Don't tolerate privatization

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण बर्दाश्त नहीं

Mon, 31 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Don't tolerate privatization
गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों की बैठक 132 केवी उपकेंद्र अंधऊ स्थित संगठन कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि निगम के निजीकरण के विरोध में एक सितंबर से बिजली कर्मचारियों/ संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं का ध्यानाकर्षण आंदोलन किया जाएगा। संघर्ष समिति के जिला संयोजक निर्भय नारायण सिंह, इंजीनियर शिवम राय, इंजीनियर शत्रुघ्न यादव ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने और ऊर्जा क्षेत्र में औद्योगिक अशांति पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ध्यानाकर्षण कार्यक्रम को कुचलने के लिए पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने संघर्ष समिति को भेजे गए पत्र में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। जिसमें विरोध प्रदर्शन करने पर आवश्यक सेवा अधिनियम और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक साल की जेल तथा पैंडेमिक एक्ट के तहत जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई हैै। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान बिजली कर्मियों ने दिन रात परिश्रम कर जिस कुशलता से बिजली आपूर्ति बनाए रखी है। प्रबंधन अपनी अक्षमता और विफलता छिपाने के लिए निजीकरण थोप रहा है। कहा कि बिजलीकर्मी जनता की कठिनाइयों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और ध्यानाकर्षण कार्यक्रम के दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बनाई रखी जाएगी। इस मौके पर इंजीनियर आदित्य पांडेय, इंजीनियर महेंद्र मिश्रा, इंजीनियर मनीष कुमार, इंजीनियर आशीष चौहान, इंजीनियर अभिषेक राय, इंजीनियर अमित कुमार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed