फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dog squad scoured the station for seven hours

डॉग स्क्वायड ने सात घंटे छाना स्टेशन का चप्पा-चप्पा

Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dog squad scoured the station for seven hours
बीते दिनों सिटी स्टेशन को 22 जून को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने को लेकर बुधवार को सुबह से ही पुलिस-प्रशासन काफी मुस्तैद रहा। यह पत्र गाजीपुर सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर के नाम से आया था। जिसके बाद से जीआरपी, आरपीएफ और जिला-प्रशासन सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद हो गई थी। प्रयागराज और वाराणसी डॉग स्क्वायड टीम ने पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करना शुरू किया। यात्रियों के बैग से लेकर स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान मारा गया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक प्रयागराज की जीआरपी और वाराणसी की आरपीएफ डॉग स्क्वायड टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमों ने चक्रमण किया। करीब सात घंटे चले निरीक्षण में लखनऊ-छपरा, सारनाथ, सद्भावना, सुहेलदेव ट्रेनों समेत परिसर और यार्ड का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। वहीं, अग्निवीर और धमकी भरा पत्र मिलने को लेकर स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था पहले ही बढ़ा दी गई थी। यहां आरपीएफ की ओर से आरपीएसएफ की स्पेशल फोर्स तैनात की गई है। एक प्लाटून के 16 जवान स्टेशन के चारों तरफ सुरक्षा में लगे हैं। वहीं, सिटी स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान एडीएम एके सिंह, सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सदर सीओ समर बहादुर सिंह और सदर कोतवाल विमलेश मौर्या पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। डॉग स्क्वायड टीम, जिला पुलिस-प्रशासन और आरपीएफ प्रभारी अमित राय, जीआरपी प्रभारी अखिलेश मिश्रा की मदद से प्लेटफार्मों पर मौजूद यात्रियों के पास मौजूद अटैची, बैग, झोला की तलाशी पूरी की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि 22 जून को सिटी स्टेशन को उड़ाने को लेकर धमकी भरा पत्र मिला था। इसी को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की जांच-पड़ताल की गई। वहां कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली। स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed