{"_id":"58ac7fc84f1c1b9e1cb22f18","slug":"do-not-use-without-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी दबाव के मत का प्रयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी दबाव के मत का प्रयोग करें
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सुहवल में मतदाता जागरुकता रैली निकालते एकल विद्यालय के शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकल विद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गांव के देवी मंदिर स्थित एकल विद्यालय से शुरू होकर सुहवल गोदाम, महादेवा, शिवाला, श्रीराम पट्टी, मुख्य बाजार होते हुए सभी प्रमुख मुख्य मार्गों से होकर सुहवल देवी मंदिर स्थित एकल विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मतदाता विचार गोष्ठी का आयोजन करने के साथ लोगों को संगीत के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया।
रैली को एकल विद्यालय वाराणसी के प्रभारी आचार्य रामचंद्रदास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा यह हमारा कर्तव्य है कि संविधान द्वारा प्रदत्त इस मौलिक अधिकार का अधिक से अधिक प्रयोग कर शिक्षित एवं जन सरोकार से जुड़े स्वच्छ जनप्रतिनिधि का चयन करें। मतदान सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है। अपने मत का प्रयोग निर्भीकतापूर्वक कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें। रमन सिंह ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको समान अधिकार दिया गया है।
अरुंधती पांडेय ने कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। बिना किसी दबाव के मत का प्रयोग करें। रैली में शामिल लोग नारे लिखी तख्तियां एवं बैनर लेकर चल रहे थे। इस मौके पर गाजीपुर के अभियान प्रमुख अरविंद पासवान, राजन, सत्यनारायण, दामोदर, सचितानंद, संतोष, महेंद्र, अरुंधती, रिंकी पांडेय, बिंदेश्वरी, आनंद किशोर, सुनीता, सुमन, पिंकी, रेनू, अनीता, पूजा, नीतू, सरोज, ललिता आदि रहे। संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय बच्चन ने किया ।