फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Do not reach mobile jail, investigate by making roster

जेल में न पहुंचे मोबाइल, रोस्टर बनाकर करें जांच

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Do not reach mobile jail, investigate by making roster
गाजीपुर। जिला जज, डीएम व एसपी ने बुधवार को जनपद कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस बीच अस्पताल में भर्ती बंदियों से बीमारियों की जानकारी ली। साथ ही दवा की उपलब्धता, सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 की जांच के संबंध में भी जाना। सभी को मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि किसी भी सूरत में मोबाइल जेल में न आए, रोस्टर बनाकर इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन

जिला जज रामेश्वर, डीएम एमपी सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह का काफिला अचानक सुबह 11 बजे जिला कारागार पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही कारागार प्रशासन के कर्मचारियों एवं अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने सबसे पहले कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारी के बारे में पूछा। इसके बाद अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के साथ सैनिटाइजेशन एवं कोविड-19 की जांच के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर कोविड जांच कराई जाए। इसके बाद प्रत्येक बैरकों की सघन तलाशी ली गई। बंदियों के कार्ड पर अगली पेशी की तिथि भी चेक की गई। इसके बाद रसोई घर भोजन के मीनू की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल का प्रवेश न होने पाए। इस के लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed