{"_id":"627d0df6e407613b1a42366a","slug":"dm-launched-filaria-campaign-ghazipur-news-vns653100832","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने फाइलेरिया अभियान का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने फाइलेरिया अभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में ‘मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन’ अभियान का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने फाइलेरिया की दवा खाकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने फाइलेरिया का खात्मा करने केे लिए जनपदवासियों से आगे बढ़कर इसकी दवा खाने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 12 से 27 मई तक चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्यक्रम फाइलेरिया को जड़ से खत्म करने के लिए है। इसलिए उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वह आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा दी जा रही दवा को खाने में समर्थन करें। यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि इस दवा को कोई भी व्यक्ति खाली पेट न खाएं बल्कि खाना खाने के बाद ही इस दवा का सेवन करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रचार प्रसार के लिए विभागीय अधिकारियों, सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी अपील की।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि जनपद में 35,96,055 जनसंख्या को फाइलेरिया दवा खिलाने के लिए लक्षित किया गया है । दवा खिलाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए 3534 एवं शहरी क्षेत्र के लिए 110 टीम बनाई गई हैं। इन सभी टीमों के सुपरविजन के लिए 637 टीमें काम करेंगी। उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी व अन्य वालंटियर द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी एवं उनके माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यचिकित्साधिकारी डा. हरगोविन्द सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के के वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उमेश, मलेरिया अधिकारी डा. मनोज, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधनाचार्य उपस्थित रहे।