फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disturbances broke out at the intersection suffering allocation list

आवंटन सूची में गड़बड़ी पर कटान पीड़ित भड़के

Sat, 29 Aug 2015 12:10 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 29 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Disturbances broke out at the intersection suffering allocation list
गंगा कटान में अपना सब कुछ गवांकर दो साल से विस्थापित कैंपों एवं सड़क के किनारे टेंट डालकर रह रहे दलितों का नाम भूमि आवंटन सूची से काटकर उनके स्थान पर दूसरे का नाम शामिल कर लिए जाने से नाराज दलितों ने
विज्ञापन


शुक्रवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के इशारे पर दलितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पिछले दिनों शासन से प्राप्त लगभग 2 करोड़ रुपये से शेरपुर ग्राम पंचायत के
विज्ञापन


जलालापुर में भूमि खरीदकर 377 कटान पीड़ित परिवारों को आवास के लिए 12-12 धुर भूमि का आवंटित किया गया था परंतु सड़क, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था न होने के कारण कोई पीड़ित परिवार आवंटित भूमि पर मकान
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाना शुरू न कर लोहिया आवास की मांग कर रहा था। पहले प्रशासन की ओर से 558 परिवारों को विस्थापित मानकर सूची तैयार की गई थी। बाकी बचे 181 परिवार अभी भूमि आवंटन की मांग कर ही रहे थे कि इसी बीच

दलितों को यह जानकारी हुई कि क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगों ने उक्त सूची में कटिंग करके दलितों का नाम हटाकर उनके स्थान पर गैर दलितों का नाम दर्ज कर दिया है। इससे आक्रोशित जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय

मुहम्मदाबाद के विस्थापित कैंपों में रह रहे दलितों ने एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा को सूची दिखाकर गड़बड़ी की शिकायत की। श्री विश्वकर्मा ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार नहीं है उनके आने पर वार्ता के बाद सूची में गड़बड़ी की


जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अमरनाथ राम, मंजू, मुन्ना, श्यामअवध, महेंद्र, दुधनाथ, संतोष, श्यामु, श्री भगवान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed