{"_id":"679fb204133dbd3071077e6d","slug":"district-judge-xi-won-the-match-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-127581-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जनपद न्यायाधीश एकादश ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जनपद न्यायाधीश एकादश ने जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम और यूनियन बैंककर्मियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम 4 विकेट से जीती। प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह को सर्वक्षेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय और यूनियन बैंक की टीम के कप्तान रीजनल हेड संजय सिन्हा के बीच टॉस किया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूनियन बैंक की टीम 65 रन पर ऑल ऑउट हो गई। जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम की तरफ से जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दो, अमित यादव ने तीन और चंदन ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जनपद न्यायाधीश एकादश की टीम ने उपकप्तान प्रथम अपर जिला जज शक्ति सिंह के नाबाद 35 रन की बदौलत चार विकेट से जीत पा ली।
यूनियन बैंक के संजय शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्रॉफी दी गई। इसके बाद मैच की विजेता टीम जनपद न्यायाधीश एकादश को जनपद न्यायाधीश की धर्मपत्नी ने ट्रॉफी प्रदान की।