{"_id":"cc682272b67835f633e07ac0994dfc72","slug":"district-judge-inspect-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरकों की ली गई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरकों की ली गई तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जिला जज ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ रविवार की शाम जिला जेल का मुआयना किया। इस दौरान बैरकों की तलाशी ली गई। बंदियों के भोजन आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल की व्यवस्था पर संतोष जताया और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जिला जेल में रविवार की शाम करीब चार बजे जिला जज शमशाद अहमद, जिलाधिकारी अशोक चंद, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने जेल के सभी बैरकों को बारी-बारी से देखा और तलाशी ली। साथ ही बंदियों से जेल की व्यवस्था के बारे में पूछा। किसी ने कोई समस्या नहीं बताई। उन्होंने रसोईघर का भी निरीक्षण किया। वहां बंदियों के लिए पूड़ी सब्जी बनी थी। अधिकारियों ने भोजन की व्यवस्था पर संतोष जताया। जेलर एसपी त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से बताया कि जेल में पानी की किल्लत है।
डीएम ने तत्काल पेयजल की सबमर्सिबल पंप लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बंदियों सिलाई, कढ़ाई समेत अन्य रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाए। जेल के चिकित्सक डा. रमेश अनुपस्थित थे। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला जज ने जेलर से कहा कि वे चिकित्सक को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण लें। जेल का मुआयना करीब डेढ़ घंटे तक चला। इस दौरान डिप्टी जेलर राजकुमार वर्मा, विनय सिंह, भोलानाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।