फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   District got 16 thousand, vaccination intensified

जिले को मिले 16 हजार वायल, टीकाकरण तेज

Thu, 03 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
District got 16 thousand, vaccination intensified
गाजीपुर। जिले में 16 हजार और वायल शासन की ओर से उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में टीकाकरण को काफी गति मिलेगी। दो दिनों में 15 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है। इधर वायल मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृहद टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहली जून से 18 वर्ष से ऊपर और छूटे 45 वर्ष से अधिक के लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है। स्थिति यह है वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए 25 सेंटरों के अलावा मोबाइल टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को वैक्सीन लगाने का काम कर रही है। टीकाकरण अभियान की रफ्तार तेज होने से वैक्सीन की कमी पड़ जा रही है। डीएम की डिमांड पर बीते दो जून को आठ हजार वायल उपलब्ध हुआ था, जो समाप्त हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 हजार वायल की मांग की गई थी, जो उन्हें उपलब्ध हो गई है। ऐसे में विभाग की ओर से वायल का वितरण निर्धारित सेंटरों पर करने की तैयारी तेज कर दी गई है, जिससे निर्धारित आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि डिमांड के मुताबिक वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। वृहद टीकाकरण अभियान में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed