फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dissatisfaction in the meeting of District Panchayat

जिला पंचायत की बैठक में हुई तीखी बहस

Sat, 09 Sep 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction in the meeting of District Panchayat
जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में बोलते विधायक डा. क्विरेंद्र यादव
 जिला पंचायत की बैठक शनिवार को पंचायत के सभागार में हुई। इसमें जिले के विकास कार्यों की चर्चा के दौरान सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई। सदस्यों ने विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में विचार कर आवश्यक सुझाव दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सदस्य धर्मदेव यादव ने बैठक में जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति का मामला उठाया। कहा कि अधिकारी बैठक में उपस्थित न रहकर प्रतिनिधियों को भेज देते हैं। हरेंद्र यादव ने चहारन चट्टी से विश्रामपुर तक मार्ग के निर्माण का मामला सदन में उठाया।
विज्ञापन



पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव ने छलका पुल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चर्चा करते हुए महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की। श्री यादव ने नंदगंज बाजार की बदहाल सड़क की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह की तरफ से उन्हें आश्वस्त किया गया। जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने जिला अस्पताल में उपचार सुविधाओं की बदहाली पर चिंता जताई। कहा कि गोराबाजार स्थित अस्पताल जल्द चालू करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुछ कमी रह गई है जिसे कार्यदायी संस्था की तरफ से पूरा किया जाना है। इसके बाद इसे चालू करा दिया जाएगा। इस पर रेल राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अस्पताल पूरा ही नहीं हुआ तो उसका उद्घाटन कैसे हो गया।

इसमें दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर दिलदारनगर के बंद पशु मेले का मामला भी उठाया गया।


बैठक में विधान परिषद सदस्य विजय यादव, विधायक सदर डा. संगीता बलवंत, जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, राजू कुशवाहा सहित कई जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुरेश कुमार ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed