{"_id":"594416294f1c1b603d8b4719","slug":"discussion-regarding-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस के संबंध में किया विचार-विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस के संबंध में किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
योग दिवस को लेकर पीजी कालेज में बैठक करते प्राचार्य डा. अशोक सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज में योग कार्यक्रम समन्वय समिति की बैठक प्राचार्य डा. अशोक सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। जिसमें 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में तय हुआ कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कालेज परिसर में मनाया जाएगा। जिसमें एनसीसी कैडेटों और रोवर्स-रेंजर्स के छात्र भाग लेंगे। योग दिवस से संबंधित समस्त गतिविधियों की रिपोर्ट महाविद्यालय अपने वेबसाइट पर छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराएगा।
इसके साथ ही योग दिवस मनाने के क्रम में आयूष विभाग द्वारा जारी योग प्रोटोकाल का पालन महाविद्यालय सुनिश्चित करेगा। योग दिवस की गतिविधियों को महाविद्यालय के सामुदायिक रेडियो पर कार्यक्रम के रूप में प्रसारित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर नौसेना एनसीसी के प्रभारी अनुराग सिंह, थलसेना एनसीसी इकाई के प्रभारी धर्मराज सिंह, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एचडी सिंह परिहार, कालेज के मीडिया एवं पब्लिसिटी सेल के प्रभारी अमितेश सिंह, खेलकूद विभाग के अध्यक्ष एके सिंह आदि मौजूद थे।