{"_id":"630bb42ad66a891d354e32fb","slug":"discussion-on-election-of-municipality-membership-campaign-ghazipur-news-vns6714014166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के चुनाव, सदस्यता अभियान पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के चुनाव, सदस्यता अभियान पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक रविवार को महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के चुनाव, सदस्यता अभियान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक में भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर 26 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही फैसला लिया गया कि नगर पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए यदि किसी राजनीतिक दल ने कायस्थ को टिकट नहीं दिया तो कायस्थ समाज अपना प्रत्याशी उतारेगा। कार्यकर्ताओं ने मशहूर शायर फिराक गोरखपुरी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जितने अधिक सदस्य बनेंगे संगठन उतना ही बड़ा होगा। उन्होंने समाज के युवाओं से सक्रिय राजनीति में भाग लेने का भी आह्वान किया और कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथों में है।
विज्ञापन
उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थ समाज को उचित भागीदारी न दिए जाने पर चिंता जताते हुए, कहा राजनीतिक दल कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नौकरी का पीछा छोड़ व्यापार के क्षेत्र में भी जाने की सलाह दिया। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि सांगठनिक कार्यों में कोताही माफ नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं। साथ ही ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया। इस बैठक में चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अरुण सहाय, अवनीश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।