फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disclosed in Nonhra loot

नोनहरा में हुई लूट का खुलासा

Tue, 10 Mar 2015 11:10 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Disclosed in Nonhra loot
क्राइम ब्रांच और नोनहरा पुलिस ने सोमवार की रात हल्की मुठभेड़ के दौरान अंतरप्रांतीय गिरोह के पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर नोनहरा में हुई लूटकांड का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक स्कार्पियो, एक बोलेरो, 71 सौ रुपए नगदी, छह सेट मोबाइल, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए पांचों आरोपी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


पुलिस आफिस में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने घटना के संबंध में अहम जानकारी दी। बताया कि बीते 2 फरवरी की रात नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास स्कार्पियो सवार बदमाशों ने टाटा मैजिक सवार इनामउल्ला खां, चालक सुभाष चंद उर्फ कल्लू, खलासी एखलाक अहमद से 85 हजार रुपये नगदी तथा मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में पीड़ितों की ओर से थाना नोनहरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद से क्राइम ब्रांच और नोनहरा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार की रात क्राइम ब्रांच के साथ नोनहरा थानाध्यक्ष आरआर यादव ने नोनहरा क्षेत्र स्थित बउरी पुल पर नाकेबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान हुई हल्की मुठभेड़ में पुलिस ने पांच आरोपियों को स्कार्पियो तथा बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट के 71 सौ रुपये नगद, छह मोबाइल, एक तमंचा तथा एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों में बिहार बक्सर का रितुराज गुप्ता पुत्र मन्नू सेठ, राहुल यादव पुत्र गोरख यादव, धर्मेंद्र यादव पुत्र नंद किशोर, चंदन रविदास पुत्र हरिद्वार तथा शिवम सिन्हा पुत्र आयुष शामिल है। एसपी ने बताया कि ये पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। इनके द्वारा बिहार में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed