फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disbursed check and bank loan acceptance letter to beneficiaries

लाभार्थियों को चेक और बैंक ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया

Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Disbursed check and bank loan acceptance letter to beneficiaries
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को आनलाइन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण योजना का आयोजन लोकभवन लखनऊ से किया गया। इसमें प्रदेश स्तरीय तृतीय आनलाइन ऋण वितरण का कार्य किया गया। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य द्वारा एनआईसी सभाकक्ष में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागीय योजनाओं तथा आत्मनिर्भर उ.प्र. रोजगार अभियान के लाभार्थियों को चेक एवं बैंक ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में विकास यादव को सीमेंट ब्रिक्स परियोजना के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में रामसेवक सिंह कुशवाहा को आयल मिल परियोजना के लिए 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद वित्त योजना में वंशराज सोनकर को जूट वाल हैंगिंग परियोजना के लिए दो लाख, आत्मनिर्भर उ.प्र. रोजगार अभियान में बुनियाद इंटरप्राइजेज, प्रदीप कुमार राय को डिस्ट्रीव्यूशन के लिए 4.95 लाख, सांई एजेंसीज विश्वजीतजायसवाल को डिस्ट्रीब्यूशन नमकीन/बिस्कुट के लिए 4.80 लाख तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में जय मां शारदा ट्रेडर्स मनीश कुशवाहा को कार्टेज/पेपर के लिए पांच लाख का आनलाइन ऋण प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक सूरजकांत, उपायुक्त उ़द्योग अजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed