फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Disabled people should get pension of Rs 2500 every month

Ghazipur News: दिव्यांगजनों की हर महीने मिले 2500 रुपये पेंशन

Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Disabled people should get pension of Rs 2500 every month
कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र के दिव्यांग जनों ने ज्ञानचंद राम के नेतृत्व में बुधवार को उप जिलाधिकारी को 13 सूत्रीय मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। मांग की कि दिव्यांगजनों की प्रतिमाह 2500 रुपये पेंशन और पात्र दिव्यांगजनों को अंत्योदय कार्ड दिया जाए। भूमिहीन दिव्यांगों को ग्राम सभा की ऊसर, बंजर, नवीन परती भूमि के साथ आवासीय पट्टा और उनके परिवारों को पात्रता के अनुसार मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए। पत्रक में मांग किया है कि पात्र दिव्यांग जनों को आवास, शौचालय और मनरेगा जाब कार्ड उपलब्ध कराया जाए। सभी तहसील और ब्लाक पर उनकी सुविधा के लिए रैंप बनाया जाए तथा व्हील चेयर की सुविधा सुनिश्चित की जाए। पत्रक लेने के बाद उप जिलाधिकारी लोकेश कुमार ने दिव्यांगजनों को आश्वस्त किया कि तहसील स्तर की सभी समस्याओं का वह खुद निपटारा करेंगे। मांग पत्र देने वालों में इरशाद अहमद, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, गोवर्धन चौहान, श्रवण गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, रामवृक्ष मौर्य, दीपक यादव, प्रदीप चौहान, अभिषेक कुमार, चिंता देवी, रामायण, विनोद चौहान, रामू यादव, संदीप पासवान, अफसर अली, लक्ष्मी, पुष्पा, विनोद राम सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed