फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   DIOS filed a case against two including Static Magistrate

डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित दो खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 09 Apr 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
DIOS filed a case against two including Static Magistrate
सैदपुर कोतवाली के विसकला धुवार्जुन स्थित एक विद्यालय के पास पंचायत भवन में दो दिन पूर्व भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिका के साथ छह आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में शुक्रवार को डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब तक दस लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है, जिनमें छह को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

वाराणसी एसटीएफ की टीम को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका केंद्र के बाहर लिखने की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने विसकला धुवार्जुन स्थित एक विद्यालय के पास स्थित पंचायत भवन पर छापा मारा था। वहां छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। उन्हें आठ अप्रैल पुलिस ने जेल भेज दिया था। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने पुलिस को बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचा और प्रकरण की जानकारी ली गई थी। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के रूप में प्रवक्ता गौरव सिंह और जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में विजय कुमार सिंह को तैनात किया गया था। दोनों अधिकारियों की उपस्थिति के बावजूद सादी उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र से बाहर कैसे गई। इसमें दोनों अधिकारियों की संलिप्तता प्रतीत होती है। दोनों अधिकारियों के कार्य एवं दायित्व निर्धारित किए गए थे, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ। पुलिस ने डीआईओएस की तहरीर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही विशकला धुवार्जुन स्थित विद्यालय को डिबार और मान्यता प्रत्याहरण के लिए पत्र शासन को भेजा चुका है। सैदपुर सीओ बलिराम ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed