{"_id":"571fb78c4f1c1b0a61a915dc","slug":"dinesh-nomination-suheldev-indian-samaj-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से दिनेश ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से दिनेश ने किया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर विधानसभा के लिए कराए जा रहे उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को जारी रही। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी दिनेश मौर्य की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट के आस-पास काफी गहमा-गहमी रही।
जंगीपुर विधान सभा की रिक्त सीट के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम पिछले दिनों घोषित हुआ था। इसके तहत 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस क्रम में मंगलवार को दूसरा नामांकन हुआ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार दिनेश मौर्य ने अपर उपजिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के सामने पर्चा दाखिल किया। नामांकन का कार्य 29 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 30 को एवं नाम वापसी के लिए 2 मई की तिथि निर्धारित है। 16 मई को जंगीपुर विधानसभा के उपचुनाव का मतदान कराया जाएगा।