फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dildarnagar students fiercely hit the fuss

दिलदारनगर में छात्रों ने जमकर मचाया उपद्रव

Tue, 28 Jul 2015 12:13 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 28 Jul 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dildarnagar students fiercely hit the fuss
शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई ठीक से न होने और फीस वृद्धि के विरोध में सोमवार को राधा-कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया। विद्यालय की चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसे छात्रों ने न सिर्फ कक्षाओं में
विज्ञापन


पढ़ाई बंद करा दी बल्कि नारेबाजी करते हुए कमरों के दरवाजे, मेज-कुर्सियिंां तोड़ डालीं। पथराव भी किया। यही नहीं, कालेज के मुख्य गेट का ताला तोड़कर छात्र बाजार पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कई दूकानों के शीशे, सड़क पर
विज्ञापन


खड़ी दो बाइक, एक जिप्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया। नाराज छात्रों ने रेलवे क्रासिंग के पास ठेलों को पलट दिया और दूकानों, ठेलों से बिस्किट, फल आदि लूट लिए। उपद्रव और तोड़फोड़ का यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। इस
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरान मची भगदड़ में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वे भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में चार उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। छात्रों के हंगामे के चलते दूकानें

दोपहर तक बंद रहीं। राधा कृष्ण इंटर कालेज के छात्रों में फीस वृद्धि, शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई ठीक से न होने को लेकर लंबे समय से नाराजगी है। इन मुद्दों को लेकर उन्होंने आंदोलन की घोषणा की थी। नगर में पोस्टर और

 बैनर भी लगाए गए थे। सोमवार को कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। कालेज का गेट बंद था। इसी बीच सुबह आठ बजे 12-13 की संख्या में छात्र पहुंचे और गेट खोलने के लिए आवाज लगाने लगे। जब गेट नहीं खुला तो वे

चहारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। छात्रों ने कक्षाओं में पढ़ाई बंद करा दी। विद्यार्थियों को बाहर निकालकर उन्होंने मेज, कुर्सियां, बेंच और दरवाजे तोड़ दिए। इसके बाद छात्र कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।

उन्होंने 21 कंप्यूटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों को ईंट-पत्थर चलाने से भयभीत शिक्षक स्टाफ रूम में घुस गए।
छात्रों का उपद्रव यहीं नहीं थमा। इसके बाद वे मुख्य गेट से बाहर निकलकर बाजार में पहुंच गए। वहां उन्होंने खुली

दूकानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। किराने की दूकानों से सामान लूट लिए गए। उपद्रवियों ने केबल संचालक शमीम अहमद की जिप्सी का शीशा तोड़ दिया और पर्दा फाड़ दिया। यही नहीं, उन्होंने क्रासिंग की केबिन पर पथराव करने के

बाद कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिए। इस दौरान मची भगदड़ में दो लोग घायल हो गए। केबिनमैन की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। दिलदारनगर थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ ही

देर में जमानिया कोतवाली, नगसर, रेवतीपुर और गहमर की पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है, लेकिन ज्यादातर छात्र पुलिस के पहुंचने से पहले ही हट-बढ़ गए।

सात नामजद, पांच सौ अज्ञात पर केस
राधा-कृष्ण आदर्श इंटर कालेज के अलावा बाजार की दूकानों में तोड़फोड़ और वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने सात नामजद और पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष टीवी सिंह ने बताया कि


चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांति व्यवस्था के लिए बाजार में जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, रेलवे क्रासिंग के केबिन पर पथराव कर शीशे तोड़ने और तोड़फोड़ करने के आरोप में आरपीएफ ने पांच नामजद

समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed