फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Digital payment will be promoted at city railway station

Ghazipur News: सिटी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट को दिया जाएगा बढ़ावा

Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Digital payment will be promoted at city railway station
सिटी रेलवे स्टेशन पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन विचार कर रहा है। इसकी तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि एक से दो महीने के अंदर सिटी रेलवे स्टेशन पर पेमेंट को लेकर डिजिटल प्रारुप लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकट का पेमेंट नकद के अलावा डिजिटल रूप में कर सकते हैं। इसके लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर यूपीआई पेमेंट सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है। यूपीआई पेमेंट के तहत यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके अथवा स्मार्ट कार्ड के जरिए अपने टिकट का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों की कुल संख्या सात है। प्रतिदिन औसतन हजार से अधिक यात्री रेलवे टिकट की खरीदारी करते हैं। कई बार देखने में आता है कि रेलवे टिकट खरीदारी के समय फुटकर रुपये देने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार फुटकर को लेकर किचकिच की नौबत आ जाती है। लेकिन, यूपीआई पेमेंट की सुविधा होने से यात्रियों को टिकट भुगतान को लेकर काफी सहूलियत मिल जाएगी।
साथ ही फुटकर रुपये की समस्या से भी निजात मिल जाएगी। वहीं रेलवे से जुड़े लोगों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि अंदरखाने सिटी रेलवे स्टेशन पर यूपीआई पेमेंट सुविधा को लागू करने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इस सुविधा का लाभ सिटी रेलवे स्टेशन पर भी अन्य रेलवे स्टेशनों की तरह मिलेगा।

इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अन्य विभागों की तरह रेलवे भी डिजिटलीकरण को लेकर कदम उठा रहा है।
----------------------------
अभी चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है सुविधा
यूपीआई पेमेंट की सुविधा अब तक चुनिंदा बड़े शहरों में लागू है। लेकिन, जिस प्रकार से हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, उसको देखते हुए रेलवे भी इस ओर अपनी कदम आगे बढ़ा रहा है। फिलहाल में चुनिंदा रेलवे स्टेशनों पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा लागू करके प्रयोग किया गया है। यह प्रयोग सफल होने पर चरणबद्ध तरीके से इसको विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed