फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   digital

डिजिटल हस्ताक्षर अपडेट की प्रक्रिया धीमी

Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
digital
गाजीपुर/सुहवल। जिले की गठित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरियों के विवरण एवं डिजिटल हस्ताक्षर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपडेट की प्रक्रिया धीमी है। सचिवों को ग्राम पंचायतों के खातों में नए सिरे से ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के 16 विकासखंडों में 1238 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 738 ग्राम पंचायतें ही गठित हो सकी हैं। इनमें अब तक महज 348 ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं सेक्रेटरियों के डिजिटल हस्ताक्षर ही अपडेट हो सके हैं। शेष का काम जारी है। विकास कार्य के लिए अब ग्राम प्रधानों को वित्तीय अधिकार दे दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम प्रधानों का विवरण और उनके डिजिटल हस्ताक्षर को अपडेट किया जा रहा है। पिछले वर्ष से ही शासन ने विकास तथा शासन की तमाम योजनाएं लोगों तक पहुंच सके इसके लिए ग्राम पंचायतों में डोंगल लागू किया है। ऐसे में सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को डिजिटल सिग्नेचर बनाना आवश्यक हो गया था। बिना डिजिटल सिग्नेचर के राज्य वित्त एवं 14वें वित्त की धनराशि का भुगतान नहीं हो पाएगा। इसके लिए पहले ही सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को निर्देश मिले थे कि सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों का डिजिटल सिग्नेचर बनवाकर पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल पर ग्राम पंचायत के रजिस्टर्ड खाते से लिंक कराया जाए। ऐसा नहीं करने पर संबंधित ग्राम पंचायतों के खाता संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि ग्राम प्रधानों एवं सेक्रेटरियों के डिजिटल हस्ताक्षर तेजी से अपडेट किए जा रहे हैं। वित्तीय लेनदेन को देखते हुए ग्राम पंचायतों के खातों को नए सिरे से ई-केवाईसी कराए जाने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। ई-केवाईसी होने के बाद ही बैंकों के खाते में लेनदेन की प्रकिया हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed