फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Did not have to return the money, so the MLA's cousin brother was killed in ghazipur

पैसा न लौटाना पड़े, इसलिए की थी विधायक के चचेरे भाई की हत्या

Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Did not have to return the money, so the MLA's cousin brother was killed in ghazipur
नंदगंज पुलिस द्वारा विधायक के चचेरे भाई के हत्यारोपियों से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रक? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और नंदगंज थाने की पुलिस ने विधायक सुभाष पासी के चचेरे भाई हत्याकांड के तीन आरोपितों को बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि लालबाबू से पैसा लेने वालों ने ही उसकी ईंट से कूंचकर हत्या की थी ताकि पैसा लौटाना न पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 26 जनवरी की सुबह भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के घटारो गांव में बेसो नदी के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक का शव मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की शिनाख्त नंदगंज थाना क्षेत्र के डिहिया निवासी सैदपुर के विधायक सुभाष पासी के चचेरे भाई लालबाबू के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई और पूर्व ब्लाक प्रमुख मोती पासी ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। भुड़कुड़ा क्षेत्राधिकारी कुलभूषण ओझा के नेतृत्व में नंदगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। घटनास्थल पर मिले कुछ साक्ष्यों, डिजिटल साक्ष्यों एवं लोगों से पूछताछ कर केस को विकसित किया गया। बुधवार की देर शाम पौने आठ बजे नंदगंज थाना क्षेत्र के सिहोरी ताल पुलिया के पास करंडा थाना क्षेत्र के रामपुर माझा निवासी शैलेष यादव, सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार खुर्द निवासी अरविंद यादव और यहीं के सदानंद गोड़ को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट एवं अभियुक्तगण का कपड़ा एवं जूता, एक मोबाइल, दो एटीएम कार्ड तथा एक कार बरामद किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोगों ने 25 जनवरी की शाम मृतक लालबाबू पासी को फोन करके बुलाया। इसके बाद उसे लेकर लेकर भुड़कुड़ा थाना के घटारो गांव में बेसो नदी के पास ले गए और ईंट से कूंचकर उनकी हत्या दी। बताया कि हम लोगों ने लालबाबू से पैसा लिया था, जिसे वह दबाव बनाते हुए बार-बार वापस मांग रहा था। पैसा न देना पड़े, इसलिए हम लोगों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मवीर सिंह, नंदगंज थानाध्यक्ष विनीत राय, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल राणाप्रताप, विकास श्रीवास्तव, विनय यादव, रोहित चौहान, आशुतोष सिंह, संजय, कासिम सिद्दीकी, सूर्य प्रवीण, शैलेष कुमार, जितेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed