{"_id":"4933670d47ce542fbc953fb4778ea7af","slug":"devotion-to-duty-tribute-to-the-martyrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्य परायणता ही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्य परायणता ही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्तव्य परायणता ही शहीद रामउग्रह पांडेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बातें सिद्धपीठ भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघ्न दास महाराज ने महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पाण्डेय की 44वीं शहादत दिवस पर सोमवार को एमावंशी गांव स्थित शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कहीं।
मुख्य अतिथि शत्रुघ्न दास ने कहा की सैनिकों का स्थान राष्ट्र में सबसे ऊंचा होना चाहिए। यह कहने में गुरेज नहीं है कि आज सेना है तो हम हैं। सेना की कर्तव्य परायणता, कार्यप्रणाली, चरित्र, अनुशासन अनुकरण योग्य है। ऐसे में उनकी कर्तव्य परायणता को अंगीकार करते हुए अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वाह कर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहिए। उप जिलाधिकारी सत्येन्द्र प्रकाश मिश्र ने कहा की शहीदों को नमन सौभाग्य का विषय होता है। शहीदों से प्रेरणा लेकर हम भारत को फिर विश्व शिरमौर बना सकते हैं।
क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने शहीद को नमन करते हुए अपराध मुक्त समाज स्थापित होने का संकल्प लिया। इससे पहले शहीद की धर्मपत्नी श्यामा देवी ने शहीद की मूर्ति पर आरती व पूजन कर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथियों व आगंतुकों ने रामउग्रह पाण्डेय की मूर्ति पर पुष्प चक्र चढ़ाकर नमन किया। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार पांडेय, अवधेश यति, रमेश यादव एवं नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने शहीद को नमन करते हुए ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य परायणता की शपथ ली। श्रद्धांजलि सभा को देवनारायण सिंह, विनोद पाण्डेय, अश्वनी सिंह, तारकेश्वर पाण्डेय, जेपी यादव, रामपलट दुबे ने संबोधित किया। इस मौके पर छेदी सिंह, रामाधार गिरी, इंद्रजीत सिंह, गुड्डू सिंह, लौटू प्रजापति, आनंद कुमार मिश्र, अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता देवनारायण सिंह ने की।
विज्ञापन
राजस्थान से आए सेना के जवानों ने रामउग्रह पांडेय की पत्नी श्यामा देवी का सम्मान किया। इस दौरान सेना के हवलदार एसएस भदौरिया ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध में जिले के आठ जवान शहीद हुए थे। इसमें मुहम्मदाबाद से 3, जमानिया, दिलदारनगर, सैदपुर व नोनहरा से एक-एक जवान शामिल थे। हवलदार एसएस भदौरिया व शिरोमणि पांडेय ने श्यामा देवी को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शत्रुघ्न दास को अंगवस्त्रम व आजाद हिन्द फौज के जवान तिलकू राम प्रजापति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।