फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devotees gathered to worship Maa Chandraghanta

मां चंद्रघंटा की आराधना को उमड़े रहे भक्त

Mon, 19 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Maa Chandraghanta
गाजीपुर। नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा के स्वरुप की आराधना की गई। जिले भर के देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे। हालांकि दर्शन के दौरान भक्त सोशल डिस्टेंसिंग तक भूल गए। वहीं, घरों में भी मां देवी के नौ रुपों के पूजन का क्रम बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मिश्र बाजार स्थित काली मां, रौजा की नव देवी शीतला मंदिर आदि में सुबह तथा शाम को दर्शनार्थियों की भीड़ हो रही है। लोग दर्शन कर घर परिवार के मंगल की कामना कर रहे है। गहमर स्थित मां कामाख्या धामपर भी श्रद्धालु पहुंच कर मत्था टेक रहे है। नवरात्र के दौरान इस मंदिर पर मुंडन संस्कार आदि होता था लेकिन कोरोना के चलते इस बार यह कार्यक्रम बंद है। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तों से गुलजार रहा।
विज्ञापन

रेवतीपुर : गांव के मध्य स्थित मां भगवती देवी का मंदिर पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। यहां सालभर अखंड दीपक जलता है। मतसा : क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। दुर्गा मंदिर ताड़ीघाट, मेदनीपुर, मकसूदपुर, नव दुर्गा मंदिर भगीरथपुर, चंडी माता मंदिर, ढढ़नी, आदिशक्ति दुर्गा मंदिर देवरिया काली मंदिर मलसा आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। करीमुद्दीनपुर : मां कष्टहरणी देवी मंदिर में सैकड़ोँ भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धालु मां शक्ति स्वरूपा की आराधना में लीन रहे तथा मन्नतें मांगी। मुहम्मदाबाद : जमलापुर स्थित महाकाली और तहसील परिसर स्थितमनोकामना देवी के मंदिर पर भी सुबह से दर्शन का सिलसिला शुरु हो गया। मांके जयकारे से आसपास का माहौल देवीमय बना रहा। इसी प्रकार दिलदारनगर स्टेशन स्थित शायर माता, देवकली स्थित चकेरी धाम,बहरियाबाद स्थित टड़वा भवानी, सैदपुर स्थित मां काली, बहादुरगंज स्थित मांचंडी देवी मंदिर में देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरैना वैदिक आश्रम पर सप्तशती पाठ शुरू
गाजीपुर। करंडा विकास खंड अंतर्गत शिवशक्ति पीठ वैदिक आश्रम पुरैना में ज्योतिषाचार्य दीपक दुबे के नेतृत्व में दुर्गा सप्तशती पाठ निरंतर चल रहा है। पूरे नवरात्र तक चलने वाले इस पाठ एवं मां दुुर्गा की पूजा- अर्चना का लाभ इलाके के सैकड़ों भक्त प्रतिदिन ले रहे हैं। मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिए सामाजिक दूरी का ध्यान रखना आवश्यक है। गंगा के बिल्कुल तट पर बसे इस आश्रम में सुबह से शाम तक भक्तगणों की भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed