फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Development and sprout found in the morning

रात में विकास और सुबह मिला अंकुर का शव

Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Development and sprout found in the morning
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में शनिवार की शाम नहाते समय दो किशोर गंगा में डूब गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी थी। रात में करीब दस बजे एक किशोर और रविवार की सुबह दूसरे किशोर का शव पुलिस ने बरामद दिया। शव मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शेरपुर कला गांव निवासी रामजीत यादव का पुत्र विकास यादव (13) और बांबे यादव का पुत्र अंकुर यादव (12) शनिवार की शाम भैंसों को लेकर गंगा नदी के किनारे गए थे। इस बीच गंगा में नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जब देर शाम तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग खोजते हुए करीब साढ़े छह बजे गंगा घाट पर पहुंचे तो वहां दोनों का कपड़ा और चप्पल मिला था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। पुलिस ने जाल के सहारे किशोरों की तलाश शुरु करा दी थी। रात करीब दस बजे विकास का शव बरामद हुआ था। जबकि रविवार की सुबह करीब 11 बजे अंकुर का शव बरामद हुआ। शवों के मिलते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। पुलिस ने पंचनामा कर शवों को परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर गांववासी भी शोक में डूबे रहे। पूरे दिन मृतकों के परिजनों की रोने की आवाज और सिसकियां सुनाई देती रही। सांत्वना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed