फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Devadhidev's darshan-worship was celebrated on the first Monday

पहले सोमवार पर देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की रही धूम

Mon, 18 Jul 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Devadhidev's darshan-worship was celebrated on the first Monday
गाजीपुर/मरदह। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को दिन भर देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों में भोलेनाथ के भक्तों की भीड़ उमड़ी। भोर से ही पूजन-अर्चन का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने धूप-दीप, भांग-धतूरा, बेल पत्र आदि चढ़ाकर भगवान शंकर से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मरदह स्थित महाहर धाम में हजारों कांवरियों ने जलाभिषेक कर मत्था टेका। बहुत से श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में रुद्राभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भोर से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हर-हर महादेव एवं शंख-घंट की आवाज गूंजने लगी थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन को पहुंच गए थे। शहर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव, मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर, लालदरवाजा, रायगंज और चीतनाथ स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बूढ़ा महादेव मंदिर में भीड़ के चलते भक्तों को कतारबद्ध कराकर बारी-बारी से दर्शन करवाया गया। मरदह क्षेत्र स्थित महाहर धाम में रात बारह बजे से ही कांवड़ियों के आने का क्रम शुरू हो गया था। सुबह होते-होते पूरे मंदिर परिसर में शिव भक्तों की काफी भीड़ हो गई थी। जलाभिषेक के बाद भक्तों ने अन्य देवी-देवताओं का भी दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के जयघोष से समूचा वातावरण शिवमय हो गया था। इसी तरह सैदपुर के बूढ़ेनाथ महादेव, बिछुड़ननाथ महादेव, चौमुखनाथ धाम, उसिया स्थित शिवमंदिर, करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के असावर स्थित बुढ़वा महादेव, ऊंचाडीह नागेश्वर महादेव, झारखंडे महादेव, बाबा घटेश्वरनाथ, पतार स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, औड़िहार स्थित वराह रूप मंदिर, दुल्लहपुर बाजार स्थित शिव मंदिर, जमानिया के महेवा गांव स्थित बाबा महेश्वरनाथ मंदिर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर भक्तों ने पहले सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार महादेवा स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही लंबी कतार लग गई थी। सुबह मंदिर के बाहर रामचबूतरा तक भक्तों की कतार लगी रही। इसके अलावा तिवारी टोला नर्वदेश्वर महादेव के मंदिर, प्रधान की बरेजी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसी तरह जिले के अन्य शिव मंदिरों पर भी पहले सोमवार पर देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed