फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dev Diwali light bathed the Ganga Ghats

देव दीपावली पर रोशनी से नहाए गंगा घाट

Wed, 25 Nov 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 25 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Dev Diwali light bathed the Ganga Ghats

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को देव दीपावली का पर्व उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के गंगा घाटों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के घाटों की सजावट कर आकर्षक बिजली की झालरों से उनका शृंगार कर उन्हें दीपों की रोशनी से जगमग किया गया। दीपों के जलते ही ऐसी अनुपम छंटा दिखाई दी मानो आसमान से झिलमिलाते सितारे जमीं पर उतर आए हों। इस दौरान एक से बढ़कर एक रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

विज्ञापन



मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली होती है। इस अवसर पर देव दीपावली मनाने का क्रम अब जोर पकड़ने लगा है। शहर के कलक्टर घाट, गोलाघाट, चीतनाथ घाट, ददरीघाट, खिड़की घाट पर हजारों की संख्या में दीप जलाए गए थे। शाम ढलते ही मां गंगा की आरती उतारने के बाद जब दीपों को जलाया गया तो कुछ ही पलों में गंगा घाट दीपों की रोशनी से नहा उठे। इस मनोहारी दृश्य को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग इन घाटों पर शाम होते ही पहुंच गए थे। दीपों की रोशनी की जगमग के बीच की गई आतिशबाजी का भी उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद उठाया। घंटों घाटों पर मौजूद इस नजारे को देखने के लिए बच्चे ही नहीं बड़ों में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर लोगों ने अपने घर के छतों पर भी दीप जलाए।
विज्ञापन



सैदपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बूढ़े महादेव घाट, पक्का घाट, रंगमहल घाट, कोल्हुआ घाट देव दीपावली पर बुधवार की शाम हजारों दीपों से सजाया गया। मां गंगा की भव्य आरती के बाद दुल्हन की तरह सजे गंगा घाटों पर दीपों की रोशनी की गई। यह अद्भुत नजारा देखते ही बन रहा था। जमानिया संवाददाता के अनुसार नगर के सुप्रसिद्ध अति प्राचीन बलुआ घाट उर्फ सतासुमेध घाट में मां गंगा उत्तर वाहिनी पूजा समिति के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से देव दीपावली मनाई गई। इस दौरान घाटों को असंख्य दीपों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों ने खूब पटाखे छोड़े। महिलाओं और पुरुषों ने इसका भरपूर आनंद लिया। कमलचंद बाबा जी ने मां गंगा का पूजन किया। घाट पर गरीब-दुखियों को दान-दक्षिणा देने के साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया था। पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने मां गंगा की आरती उतारी। इस मौके पर गोपाल जायसवाल, सोनू, तौकीर खां, अनूप सेठ, विरेंद्र, पूर्व चेयरमैन अनिल गुप्ता, प्रमोद यादव, हरिशंकर, दिलीप वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed