फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Department serious about teachers working on fake educational certificates

फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को लेकर विभाग गंभीर

Sat, 19 Dec 2020 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Department serious about teachers working on fake educational certificates
गाजीपुर। फर्जी शैक्षिक प्रमाण- पत्रों पर नौकरी कर रहे सहायक शिक्षकों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर है। विभाग की ओर से ऐसे शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में फर्जी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बीते कुछ महीनों में करीब एक दर्जन ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए नौकरी कर रहे शिक्षकों के प्रमाण- पत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। सहायक शिक्षक हवलदार के प्रमाण- पत्रों की जांच में इंटरमीडिएट एवं टेट का प्रमाण- पत्रों संदिग्ध मिला था। इसके बाद दोनों का सत्यापन संबंधित शिक्षा बोर्ड से कराया गया तो वह फर्जी मिले। इसके बाद उक्त शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया लेकिन उसने इसका जवाब नहीं दिया। लगातार तीन नोटिस के बाद जवाब न मिलने पर शुक्रवार को उसके खिलाफ बीएसए ने कार्रवाई की। इसके पूर्व भी जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर विभिन्न विकास खंडों में नौकरी कर रहे करीब एक दर्जन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि सत्यापन का कार्य चल रहा है। फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed