फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Demand for action against those who beat up

मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demand for action against those who beat up
तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को सौंपा। इसमें लेखपाल यतीश कुमार के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

कहा कि आरोपी मामले को वापस लेने के लिए धमकी भी दे रहे हैं। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में दिए गए पत्रक में लेखपालों ने आरोप लगाया कि बीते 22 दिसंबर को तहसील परिसर में लेखपाल यतीश के साथ मारपीट की गई जिससे यतीश के अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला पंजीकृत कराया गया। अगले दिन कुछ लोगों ने एक आरोपी को अपना साथी बताते हुए मामला वापस न लेने पर भारी नुकसान उठाने की धमकी देते हुए कुछ लेखपालों के खिलाफ मामला पंजीकृत करा दिया। इसके बाद से लेखपालों को वे लोग धमकी दे रहे हैं। लेखपालों ने सुरक्षा व्यवस्था कराने एवं लेखपाल पर हमला कर घायल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पत्रक देने वालों में पुनीत राय, संतोष कुमार राय, अरुणेंद्र कनौजिया, सुनील यादव, राहुल कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed