फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   D.El.Ed. first and third semester exams from today at 42 centers

Ghazipur News: डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 42 केंद्रों पर आज से

Sun, 26 Oct 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. first and third semester exams from today at 42 centers
गाजीपुर। जिले में डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्टूबर से 42 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो रही है। इसमें कुल 35 हजार 772 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसमें प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की संख्या 14682 है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में लगभग 15 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। अनुत्तीर्ण एवं अवशेष के रूप में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 5910 है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए 42 केंद्रों की सूची जारी की गई है। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी, शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए 7 जोनल, 12 सेक्टर, 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 42 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम के मुताबिक डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 से 29 अक्टूबर तक होगी। जबकि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरु होगी और दोनों पालियों में कराई जाएगी। डायट सैदपुर के प्रवक्ता अभय चंद्रा ने बताया कि डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन 27 अक्टूबर को बाल विकास और शिक्षण अधिगम के सिद्धांत प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई जाएगी। 28 अक्टूबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। इसके अलावा 29 अक्टूबर को हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा के साथ प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा संपन्न हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन 30 अक्टूबर को शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार की परीक्षा और दूसरी पाली में समावेशी शिक्षा की परीक्षा होगी। 31 अक्टूबर को विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी। आखिरी दिन सोमवार 3 नवंबर को हिंदी, संस्कृत, उर्दू और कंप्यूटर की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed