फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deepak topped the state in TGT

प्रदेश में अव्वल आकर जिले का मान बढ़ाया

Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Deepak topped the state in TGT
शहर के सकलेनाबाद निवासी रामकृष्ण विश्वकर्मा के पुत्र दीपक कुमार विश्वकर्मा ने हाल ही में घोषित टीजीटी परीक्षा के परिणाम में पूरे प्रदेश में संगीत विषय में प्रथम स्थान अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

उनकी इस सफलता से परिजन गौरवान्वित और हर्षित हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में 500 में 483 अंक के साथ उत्तर प्रदेश में पहली रैंक हासिल की। दीपक की शिक्षा पीजी कालेज से डॉ. मीना सिंह के सानिध्य में पूर्ण हुई। वर्तमान में वे सनबीम स्कूल गाजीपुर में संगीत के अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि माता-पिता और गुरुजनों के प्रोत्साहन की बदौलत यह सफलता हासिल की है। उनकी इस सफलता पर सनबीम स्कूल के चेयरमैन केपी सिंह, निदेशक नवीन सिंह, प्रवीण सिंह, पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र पांडेय ने उनके मंगलमय भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed