{"_id":"62bf3de27ceeb502dd2c854a","slug":"death-threats-to-youtuber-ghazipur-news-vns6618094130","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद थानाक्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा निवासी पूर्वांचल के यूट्यूबर ब्रजभूषण दुबे को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इसकी शिकायत वाराणसी के एडीजी जोन, डीजीपी और मुख्यमंत्री से की है। जनपद पुलिस टीम धमकी देने वाले की तलाश में जुटी है।
ब्रजभूषण दुबे समसामयिक मुद्दों पर अपने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने उदयपुर की घटना की निंदा की थी और अपने चैनल पर वीडियो पोस्ट किया था। इसके कुछ घंटे बाद एक व्यक्ति ने उनको जान से मारने की धमकी दी। हालांकि कुछ देर बाद कमेंट डिलीट कर दिया गया। ब्रजभूषण दुबे ने धमकी भरे कमेंट का स्क्रीनशॉट ले लिया था और इसकी शिकायत वाराणसी के एडीजी जोन, डीजीपी और मुख्यमंत्री से की है। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि ब्रजभूषण दुबे और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है। साथ ही धमकी देने वाले के पते की तलाश में जुट गई है।
---