फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of woman coming from special train

स्पेशल ट्रेन से मऊ आ रही महिला की मौत, इलाहाबाद के पास हुई घटना 

Sun, 24 May 2020 08:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 May 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Death of woman coming from special train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

सूरत से गाजीपुर सिटी के लिए आ रही स्पेशल में रविवार को मऊ के यात्री घनश्याम चौबे की पत्नी अन्नपूर्णा चौबे (30) की मौत हो गई। अभी दस दिन पूर्व 15 मई को ही उसकी डिलीवरी हुई थी। जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र रामअवध चौबे निवासी सराय सलेमाबाद थाना चिरैयाकोट सूरत में रहकर रोजी रोटी कमाते थे।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद सबकुछ बिखर गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी और नवजात बच्चे के साथ स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे थे। इसी बीच ट्रेन में ही उसकी पत्नी की तबियत बिगड़ने लगी। इलाहाबाद के आगे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर औड़िहार जीआरपी ने शव को स्टेशन पर उतार लिया और एंबुलेंस से गाजीपुर भेजवा दिया।
विज्ञापन


जीआरपी गाजीपुर सिटी के उपनिरीक्षक परवेज अहमद ने शव का पंचनामा करा कर परिजनो को सौंप दिया।इधर गाजीपुर स्टेशन पर उतरते समय एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। स्टेशन पर ही डाक्टरों ने उसका उपचार किया। उसका नाम लाली देवी है और वह महराजगंज क्षेत्र की रहने वाली है। जानकारी मिलने पर उसे परिजन घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed