फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Death of two real sisters living with step mother reason not clear even in post mortem report

Ghazipur: सौतेली मां के साथ रहने वाली दो सगी बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कारण साफ नहीं

Wed, 11 Oct 2023 06:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

गाजीपुर के सेमरौल गांव में 24 घंटे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली दो सगी बहनों में से दूसरी की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट पता नहीं चल सका  है। पुलिस ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन
Death of two real sisters living with step mother reason not clear even in post mortem report
शव की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के सेमरौल गांव में 24 घंटे के अंदर सौतेली मां के साथ रहने वाली दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण साफ नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक, बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। ग्रामीणों ने दोनों बहनों के मौत के कारण विषाक्त के सेवन की आशंका जताई थी। 

विज्ञापन


सादात थाना क्षेत्र के सेमरौल निवासी संजय यादव ने तीन शादियां की है। मिर्जापुर सरैयां निवासी पहली पत्नी शांति यादव से दो पुत्री सिमरन (19) और सुहाना (17) और एक पुत्र अनिकेत (11) हैं। शादी के कुछ वर्षों बाद पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। कुछ दिनों बाद संजय की दूसरी शादी जौनपुर में हुई। दूसरी पत्नी के जाने के बाद तीसरी शादी हुई। 
विज्ञापन


संजय यादव मुंबई में रहकर फिल्मसिटी में काम करते हैं। उनका छोटा भाई अरविंद और पिता रामनरेश यादव भी मुंबई में ही रहते हैं। जबकि पहली पत्नी की दोनों पुत्रियां और एक पुत्र गांव स्थित घर पर रहते हैं। बीते आठ अक्तूबर को सिमरन (19) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि छोटे भाई ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन क्रिया कर्म से जुड़े कार्यक्रम के दौरान छोटी बहन सुहाना को उसकी सौतेली मां ने किसी बात पर डांट दिया। इसके कुछ ही घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में सुहाना की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। अब पुलिस को बिसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।  ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों बहनं की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed