{"_id":"6279fc1342461f31db06d9a1","slug":"death-of-old-man-in-harsh-firing-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में वृद्ध की मौत, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग में वृद्ध की मौत, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
Tue, 10 May 2022 11:15 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 10 May 2022 11:15 AM IST
सार
दूल्हे के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाला लक्ष्मण कुशवाहा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र मुरतपुरवां गांव में सोमवार की देर रात द्वारपूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूल्हे के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव के धनंजय कुशवाहा की बरात मुरतपुरवां गांव निवासी सियाराम कुशवाहा के घर आई थी। आवभगत के बाद बराती नाचते हुए द्वार पूजा के लिए निकल पड़े। इसी दौरान किसी बराती द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, लेकिन गोली फंस गई।
विज्ञापन
गोली निकालते समय पास खड़े बरात में आए लक्ष्मण कुशवाहा (60) के पेट में गोली जा लगी। गंभीर अवस्था में घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, लेकिन वृद्ध की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इधर, घटना की जानकारी होते परिवार के लोग रोते- बिलखते थाने पहुंच गए। दूल्हे के भाई मनोज कुशवाह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष तारावती ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।