फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack with a gun on the accountant who went to do the metering

पैमाइश करने गए लेखपाल पर तमंचे से जानलेवा हमला

Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack with a gun on the accountant who went to do the metering
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पैमाइश करने गए लेखपाल पर एक मनबढ़ ने शनिवार की देर शाम तमंचे से फायर झोंक दिया। लेखपाल ने जमीन पर लेटकर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित लेखपाल ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील के रेवतीपुर गांव निवासी आशुतोष राय ने बीते दिनों जमीन के विवाद को लेकर एसडीएम कार्यालय सेवराई में पैमाइश संबंधित पत्र दिया था। एसडीएम द्वारा मामला को थाना दिवस पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। थाना दिवस के मौके पर एसडीएम राजेश प्रसाद एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में आशुतोष राय द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण किया। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल को मौका मुआयना कर जमीन की पैमाइश करते हुए फाड़ (आपसी बटवारा) का आदेश दे दिया। जिस पर रेवतीपुर के लेखपाल बृजेश सिंह ने सहयोगी लेखपाल अरविंद राय के साथ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कल्याण पुर मौजा स्थित खेत पर शनिवार की शाम पैमाइश करने पहुंचे। पैमाइश के दौरान विरोधी पक्ष का एक मनबढ़ युवक विवाद करने लगा। आरोप है कि इस दौरान मनबढ़ द्वारा खेत में छुपाकर रखे गए तमंचा से लेखपाल बृजेश सिंह पर फायर झोंक दिया गया। गोली चलने के बाद मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लेखपाल ने जमीन पर लेट कर किसी तरह जान बचाई और वहां से भागते भागते थाना पहुंचा। लेखपाल ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों एवं लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुनील भारती को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर दर्जनों लेखपाल थाना पहुंच गए। पीड़ित लेखपाल बृजेश सिंह ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं लेखपालों ने हमले को कड़ी निंदा करते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। एसडीएम सेवराई राजेश प्रसाद ने बताया कि थाना दिवस पर मिले प्रार्थना पत्र के निस्तारण उपरांत मौके पर पैमाइश के लिए लेखपाल को भेजा गया था जिसमें पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कराई गई। उसके बाद आरोपी द्वारा लेखपाल को बातों में उलझाकर रोक लिया गया। इस दौरान आरोपी ने तमंचे से फायर करते हुए लेखपाल को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed