फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of retired PWD worker found on tube well

Ghazipur News: ट्यूबवेल पर सेवानिवृत्त पीडब्लूडी कर्मी का मिला शव

Sun, 21 Apr 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dead body of retired PWD worker found on tube well
बिरनो। थाना क्षेत्र के भड़सर गांव स्थित बीयर की दुकान से सौ मीटर दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर शनिवार की सुबह सेवानिवृत्त पीडब्लूडी कर्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह मित्र के साथ शेखपुर निमंत्रण पर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही छानबीन में जुट गई। मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के बढ़ुवागोदाम निवासी जयराम चौहान (65) पीडब्लूडी विभाग से सेवानिवृत्त थे। घर पर रहकर कृषि कार्य करते थे। उनके पुत्र संजय चौहान ने पुलिस को बताया कि पिता घर से अपने मित्र राम आशीष यादव के साथ शुक्रवार की शाम जंगीपुर क्षेत्र के शेखपुर में निमंत्रण के लिए निकले थे। शाम सात बजे राम आशीष यादव ने फोन पर सूचना दी कि वह शौच करने के लिए भड़सर बीयर की दुकान के पीछे गए हुए हुए हैं, लेकिन अब तक लौटकर नहीं आए है। जानकारी होते ही परिजन पहुंचे और तलाश शुरू किया, लेकिन रात करीब 12 बजे तक तलाश करने के बाद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर वापस घर चले गए। सुबह फिर आकर खोजबीन की गई तो वह ट्यूबवेल के पीछे मृत अवस्था में पड़े हुए थे हैं और उनके चेहरे पर चोट का निशान भी थे। पुत्र ने बताया कि जब से पिता का शव मिला है और रात में खोजबीन पर भी साथ में आए रामआशीष यादव से बार-बार संपर्क किया गया, लेकिन वह खोजबीन में मदद करना तो दूर अब तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इससे स्पष्ट है की कोई ना कोई अनहोनी हुई है, जिससे पिता की मौत हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के पुत्र संजय चौहान की तहरीर पर जांच चल रही है। घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी और कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed