फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up

यूपी: सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, श्रद्धांजलि देने वालों की लगी कतार 

Thu, 04 Mar 2021 03:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up
गांव में जवान का पार्थिव शरीर। - फोटो : अमर उजाला

भारतीय थल सेना के गोरखा रेजीमेंट में तैनात गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली के बैजलपुर गांव निवासी नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल का बीते तीन फरवरी को दिल्ली के सेना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। बीमार पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया था। जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव बैजलपुर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। देखें अगली स्लाइड्स...।

विज्ञापन

Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up

अंतिम दर्शन के लिए जवान का पार्थिव शरीर महादेवा मंदिर के बाहर मैदान में तिरंगे में लपेटकर रखा गया था। भारतीय थल सेना के मेजर अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up

नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल के पिता भगेलु पटेल भी भारतीय थल सेना में कैप्टन रह चुके हैं। भाई ओंकार सिंह पटेल भी भारतीय थल सेना में हैं। पूरा परिवार भारतीय थल सेना को समर्पित है। मात्र 30 वर्ष की उम्र में दिवंगत नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल का विवाह बलिया बेल्थरा निवासी ममता सिंह से हुआ था।

विज्ञापन

Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up

उनका एक पुत्र कार्तिक पटेल है। इस दुखद घटना से बैजलपुर सहित उनके ससुराल बेल्थरा में भी मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष मोहम्मदाबाद अशेष नाथ सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा नायक बृजेश कुमार सिंह को सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।

Dead body of army man reached his village people paid tribute in ghazipur up

भारतीय सेना के इस जवान को अंतिम विदाई देने के लिए मुहम्मदाबाद सहित क्षेत्र के बैजलपुर तिवारीपुर हरिहरपुर आदि गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्रवासियों ने कंधा देते समय जब तक सूरज चांद रहेगा बृजेश तुम्हारा नाम रहेगा आदि नारे लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed