फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a young man found in the river

नदी में उताराया मिला युवक का शव

Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in the river
मनिहारी। नंदगंज थाना क्षेत्र के बुजुर्गा भोवापुर गांव स्थित बेसो नदी में शुक्रवार की सुबह युवक का शव शव उतराया मिला। उसके दाहिने पैर में लौहे की जंजीर बंधी थी। उसकी शिनाख्त शिकारपुर गांव निवासी शशिकांत के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुबह कुछ ग्रामीण गेहूं की खेत में पानी देने के लिए नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी में उताराए शव पड़ी। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। उसके दाहिने पैर में लौहे की जंजीर बंधी हुई थी। पुलिस शव को थाने लाई। कुछ देर बाद नंदगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी राम थाने पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र शशिकांत (20) के रूप में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि शशिकांत मानसिक रूप अस्वस्थ था। परिवार के लोग उसे बुजुर्गा पहेतिया मार्ग स्थित नदी किनारे सैय्यद बाबा की मजार पर झाड़ फूंक कराने के लिए लाए थे। वह 14 फरवरी की शाम नदी किनारे शौच के लिए गया और देर रात तक नहीं लौटा। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed