फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of a young man found in in-laws' house

ससुराल गए युवक का खेत में मिला शव

Mon, 16 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in in-laws' house
भुड़कुड़ा कोतवाली के सोफीपुर गांव में ससुराल आए युवक का शव सोमवार को खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी अरविंद राम (35) रविवार की देर शाम को ससुराल भुड़कुड़ा थाना के सोफीपुर गांव गए थे। ससुराल में शाम को खाना खाकर सोए थे। सुबह संदिग्ध अवस्था में गेहूं की कटी फसल के खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शरीर पर कहीं चोट के निशान तो नहीं थे, लेकिन पूरी तरह से मिट्टी में सना हुआ था। सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार और कोतवाल शिव प्रताप वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पहुंची साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी रही। मृतक की पत्नी सोनम देवी सहित ससुराल के लोगों ने हत्या बताकर भुड़कुड़ा थाने में तहरीर दी। मृतक ससुराल में ही रहता था। मृतक के तीन पुत्र हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व सोनम से शादी हुई थी। इधर घटना की जानकारी होते ही बखरा गांव से परिजन भी रोते बिलखते कोतवाली पहुंच गए थे। इधर मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मृतक की पत्नी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed