फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found hanging of married woman in ghazipur

गाजीपुर: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, महिला के चाचा ने दी तहरीर, हत्या का लगाया आरोप

Wed, 14 Jul 2021 03:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 03:40 PM IST
सार

पति ने बताया कि देर शाम दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात से नाराज महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जब उसे आवाज लगाई तो अंदर कोई आवाज नहीं आई।

विज्ञापन
Dead body found hanging of married woman in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के धारीखुर्द (बिरबऊला) गांव में मंगलवार की रात विवाहिता ने कमरे की छत में लगी कुंडी से दुप्पटे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अकराव गांव निवासी नीतू बिंद(23) की शादी तीन वर्ष पूर्व धरीखुर्द (बीरबऊला) गांव निवासी बीरबल बिंद से हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। देर शाम पति-पत्नी की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज विवाहिता कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद जब पति बीरबल बिंद कमरे की तरफ गया और दरवाजा खोलने की आवाज लगाने लगा। कोई हलचल न मिलने पर जब उसने खिड़की से देखा कि छत में लगी कुंडी से दुप्पटे के फंदे से विवाहिता लटके रही है। यह देख वह शोर मचाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। इधर विवाहिता के मौत की जानकारी मिलते ही चाचा विजेंद्र बिंद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पहुंचे और शव देखकर बिलखने लगे।

उन्होंने घटना की जानकारी मुंबई में रह रहे मृतका के माता-पिता को दी। मृतका के चाचा विजेंद्र बिंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस छानबीन की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed