फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Day celebrated on completion opposition demands

मांगें नहीं पूरा होने पर मनाया विरोध दिवस

Mon, 26 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Day celebrated on completion opposition demands
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को बांह पर काला फीता बांधकर लाल दरवाजा स्थित पावर हाउस पर धरना देकर  विरोध दिवस मनाया। इस मौके पर समिति के संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने बताया
विज्ञापन


कि 17 सूत्री मांगों का एजेंडा प्रदेश के मुखिया के सामने प्रस्तुत किया जा चुका है। इसके बावजूद भी अभी तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। इसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की उपेक्षा के विरोध में प्रथम चरण में 4 नवंबर तक बांह पर काला फीता बांधकर विरोध दिवस मनाया जाएगा। दूसरे चरण में 5 नवंबर से सभी विद्युतकर्मी उपवास करेंगे।  इसके बाद भी मांगों का निराकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ और विद्युत कर्मियों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस नहीं लिया जाता है तो 6 नवंबर से सभी कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने दो वर्षों से बकाया अनुग्रह राशि का भुगतान  दीपावली से

पहले विद्युत कर्मियों को करने की मांग की।  वरिष्ठ नेता पीएन तिवारी ने सरकार से राज्य विद्युत परिषद के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों का भुगतान विभाग से  सीधे चेक के माध्यम से किया जाए। शिवदर्शन

सिंह ने कहा कि तृतीय श्रेणी के पदों पर कार्यरत कार्यालय सहायक एवं समकक्ष 4200 रुपये ग्रेड पे पाने वाले , चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा 6600 ग्रेड-पे पाने वाले कर्मियों का वेतन 1 जनवरी से बढ़ाया जाए। सुरेश सिंह ने 2007 से

संविदाकर्मियों के ईपीएफ धनराशि में की गई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग की। इस अवसर पर इंद्रपाल सिंह, प्रवीण सिंह, संजय यादव, भानु प्रताप कुशवाहा, शशिकांत, पीतांबर, रविंद्र सिंह, पंकज सिंह, रिंकू राय, अजय विश्वकर्मा, जाकिर अली आदि मौजूद रहे। विरोध दिवस की अध्यक्षता विजयशंकर राय एवं संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सदस्यों की बैठक सोमवार को ददरी घाट स्थित संकट मोचन मंदिर पर हुई। इस मौके पर बद्री प्रसाद ने कहा कि अधीक्षण अभियंता परिक्षेत्र में कर्मचारियों का आर्थिक


शोषण और मानसिक शोषण किया जा रहा है। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के आदेश के बाद भी किसी कर्मचारी को चेक के माध्यम से न्यूनतम वेतन का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर लक्ष्मी पटेल, कैलाश कुशवाहा, सोना, मंजीत, गणेश तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता देवेंद्र कुमार पांडेय ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed