{"_id":"60184cb28ebc3e31f65e4510","slug":"cweather-ghazipur-news-vns5723116115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों बाद तेज धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। सोमवार को सुबह से ही पूरा जनपद कोहरे की जद में रहा। लोग भोर से लेकर पूर्वांह्न नौ बजे तक जहां ठिठुरते एवं सर्द हवा से बचते रहे, वहीं दोपहर में खिली तेज धूप ने सबको राहत देने का काम किया। हालांकि कुछ घंटे बाद पुन: स्थिति जस की तस हो गई। सोमवार को आम बजट पेश होने के कारण ज्यादातर लोग टीवी से चिपके रहे। बाजार एवं सड़कों पर रोज की अपेक्षा भीड़ कम रही। सायंकाल चट्टी-चौराहे जरूर गुलजार रहे। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह स्थिति पिछले 15 दिनों से निरंतर बनी हुई है। न्यूनतम तापमान छह से पांच के बीच रहने लगा है। ऐसे में लोग कांपने को मजबूर हैं। रविवार को रात आठ बजे से शुरू हुई शीतलहर एवं कोहरा छाने की वजह से लोग ठंड से ठिठुरने लगे। मुख्य मार्गो पर वाहनों की स्पीड कम हो गई। जगह-जगह घना कोहरे होने की वजह से लोगों को फाग लाइट जलाने के बाद भी वाहनों को रोकना पड़ा। किसी तरह लोग पांच से दस की गति से अपने गतव्य के लिए चलते रहे। लंबी दूरी के भारी वाहन होटल, ढाबे एवं अन्य सुरक्षित जगहों को देखकर वाहनों को खड़ा कर दिए। जबकि छोटे वाहन रेंगते रहे। ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पूरा नगर एवं मुख्य बाजार देर रात से सुबह तक कोहरे की चादर से ढके रहे।
विज्ञापन
दोपहर में धूप अच्छी होने के बाद चहुओर चहल-पहल दिखाई देने लगी। लोग घरों से बाहर निकले और धूप का आनंद लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पार्क एवं खुली जगह पर टहलते देखे गए। हालांकि गलन एवं ठंड का असर बहुत कम नहीं रहा। अब भी लोगों की दिनचर्या पटरी पर नहीं आ पा रही है। सुबह में अखबार बांटने वाले पत्र विक्रेताओं से लेकर ठेला, खोमचा लगाने वाले भी ठंड से परेशान हैं। फुटपाथ दुकानदारों से लेकर मजदूरों तक की रोजीरोटी छीन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।