फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

अक्षय तृतीया आज, दान से मिलेगा पुण्य

Thu, 13 May 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
cultural
मरदह। अक्षय तृतीया पर्व का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इसको लेकर क्षेत्र के गांव घरों में साफ-सफाई आदि का कार्य जोरशोर से किया गया। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन विभिन्न चीजों का दान करना लाभदायक होता है। सिर्फ खरीदारी ही नहीं इस दिन दान करने से पुण्य मिलता है अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाली अक्षय तृतीया के दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने के साथ ही दान करने का महत्व भी काफी अधिक है। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। लिहाजा अक्षय तृतीता के दिन इन चीजों का दान अवश्य करें। अक्षय तृतीया का नाम सुनते ही बहुत से लोगों को लगता है कि ये बस सोना खरीदने का दिन है लेकिन हकीकत यह है कि अक्षय तृतीया एक ऐसा त्योहार है जिस दिन किया गया आपका कोई भी काम अक्षय फल प्रदान करता है यानी उसका कभी नाश नहीं होता। इसलिए ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन अच्छे काम ही करना चाहिए ताकि इंसान को अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो। ऐसा पुण्य जो कभी खत्म न हो और जीवन में सुख और शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed