फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crowds gathered in mosques on the first Friday of Ramadan, hands raised for prayers

Ghazipur News: रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, दुआ के लिए उठे हाथ

Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in mosques on the first Friday of Ramadan, hands raised for prayers
गाजीपुर-बारा। माह-ए-रमजान का चौथा रोजा रखकर मुसलमानों ने शुक्रवार को मस्जिदों में पहले जुमा की नमाज अदा की। नमाज अदा कर रोजेदारों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी। साथ ही देश-दुनिया और समाज की खुशहाली की फरियाद की। सामान्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को मस्जिदों में नमाजियों की तादाद ज्यादा थी। शाम को रोजा इफ्तार का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रहमतों का महीना मुकद्दस रमजान में रोजा रखकर कुरआन की तिलावत, तस्बीह पढ़ने और तरावीह का सिलसिला शुरू हो चुका है। शुक्रवार को माह-ए-रमजान की पहले जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में इबादत के लिए रोजेदारों की भीड़ जुटी रही। मुस्लिम बाहुल्य गांवों में जुमे की नमाज की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गई थी। अकीदतमंद बच्चों को साथ लेकर मस्जिदों में पहुंचे। बारा: जामा मस्जिद बारा पूर्वी, हाजी साहब वाली मस्जिद, मझलीपट्टी मस्जिद, मस्तानबाग मस्जिद, बाजरा मस्जिद, गुलशन-ए-बाबर मस्जिद, रौजा मस्जिद, रकबा मस्जिद, रहमत मस्जिद के अलावा कमसार-ओ-बार के मनिया, गोड़सरा, उसिया, रकसहां, बहुअरा, ताजपुर कुर्रा, मिर्चा, जबुरना, देवैथा आदि गांवों की तमाम मस्जिदों में रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज पढ़ी। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने गरीबों में दान किया। माह-ए-रमजान के पहले जुमे को लेकर रोजेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। जुमे की नमाज अदा करने के बाद इफ्तार के लिए खजूर, फल और अन्य जरूरी सामानों की खरीदारी को रोजेदारों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोल अल्लाह का शुक्र अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed