फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crowds gathered at the centers to get the vaccine

टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर उमड़ी भीड़

Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the centers to get the vaccine
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता युवक। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
कोरोना का टीका लगवाने के लिए मंगलवार को केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्रों पर सुबह नौ बजे स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंच गई और पंजीकरण के साथ ही लोगों का टीकाकरण कराया गया। टीका लगवा कर लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। नंदगंज न्यू पीएचसी में अपराह्न चार बजे वैक्सीन खत्म होने पर 25 लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 8.30 बजे स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पहुंच गई थी। सुबह 8.50 बजे सीएमएस डॉ. राजेेश सिंह ने टीकाकरण की व्यवस्थाओं को देखा। सुबह 9.00 बजे से लाभार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया। पंजीकरण न कराने वाले लोगों का पंजीकरण करने के साथ ही टीका लगाया गया। दोपहर 1.36 बजे तक 280 लोगों को टीका लग चुका था। इसमें अधिकांश प्रथम डोज लेने वाले लाभार्थी थे।
विज्ञापन

नंदगंज: न्यू पीएचसी पर सुबह साढ़े छह बजे से ही लोग टीका लगवाने पहुंच गए थे। 8.55 बजे तक महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी कतार लग गई थी। सुबह 9.00 बजे तक प्रभारी डॉ. पंकज कुमार पहुंच गए थे। सुबह 9. 30 बजे से जैसे ही टीकाकरण शुरू हुआ। एक-एक करके लाभार्थियों के पंजीकरण करने का क्रम शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 450 लोगों को डोज लग चुका है। वायल समाप्त होने के बाद 25 लाभार्थियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जमानिया: सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक 885 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का अभियान लगातार चल रहा है। समय-समय पर मेगा टीकाकरण कैंप लगाकर लोगों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है। लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है।- डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ।
तीन-चार दिन से वैक्सीन न लग पाने से लौटना पड़ रहा था। सुबह छह बजे से टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गया था। इसका लाभ यह मिला कि समय से टीका लग गया। पहला डोज लगने से आत्मसंतुष्टि हुई है।- प्रताप कुमार, बरहपुर।

कई दिनों से वैक्सीन खत्म होने पर लौटना पड़ता था लेकिन आज समय से टीकाकरण केंद्र पहुंचने से टीका लग गया है। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त वैक्सीन की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि किसी को लौटना न पड़े।- राकेश गुप्ता, देवकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed