फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Crop from rain and breeze

बारिश और हवा के झोंके से फसल बर्बाद

Mon, 16 Mar 2015 11:11 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crop from rain and breeze

पिछले दो दिनों से हुई तेज बारिश और हवा के झोंकों से खेतों में लहलहा रही फसलें बर्बाद हो गई हैं। दो दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों में 6.5 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। इस बारिश से खास तौर से दलहनी और तिलहनी फसलों के साथ गेहूं जौ तथा आलू की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल गिरने से दाने कमजोर होने की आशंका है। प्राकृतिक आपदा से किसानों के अरमानों पर एक बार फिर से पानी फिर गया है। कृषि विभाग की ओर से क्षति का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



कृषि विभाग के मुताबिक इस बार जिले में पौने दो लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है जबकि 25 हजार हेक्टेयर में दलहनी और तिलहनी की खेती हुई है। बीते रविवार और सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में 6.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। बारिश के साथ तेज हवा के झोकों से खेतों में लहलहा रही गेहूं, जौ, अरहर की करीब 25 फीसदी फसल लोट गई है। इसके चलते गेहूं और जौ के दाने हल्के हो सकते हैं और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश से अरहर के फूल झड़ गए हैं।
विज्ञापन


इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। सबसे ज्यादा दलहनी-तिलहनी फसलों में अरहर, मसूर, सरसों को नुकसान हुआ है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो खेतों में पानी लगने से पक चुकी मसूर तथा आलू सड़ सकती है। आलू का भंडारण भी प्रभावित होगा। सब्जी की फसलों मेें मूली, पालक गल सकती है और परवल के फूल झड़ जाने से भी परवल की खेती भी चौपट हो गई है। ग्रीष्मकालीन टमाटर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर किसान खून के आंसू बहाने को मजबूर हो गए हैं। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि बारिश से हुई फसलों की क्षति का आंकलन कर शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed