{"_id":"6670faf0b39eb1fffd033e14","slug":"criminal-with-bounty-of-25-thousand-rupees-arrested-in-police-encounter-in-ghazipur-2024-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Tue, 18 Jun 2024 08:42 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:42 AM IST
सार
गाजीपुर जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गया। बदमाश पुलिस से खुद को घिरता देख फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हाटा नहर पुलिया से पहले मानिकपुर जाने वाली रोड पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बदमाश वाराणसी का निवासी है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर अपने सहयोगियों के साथ सोमवार की रात पूर्वांचल अंडरपास के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नजदीक आने पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का इशारा किया गया तो वो पुलिस पर अपनी मोटरसाइकिल चढ़ाते हुए मुहम्मदाबाद की तरफ भागने लगा। पुलिस ने वायरलेस करते हुए पीछा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
हाटा नहर पुलिया से पहले ग्राम मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर मुहम्मदाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया गया तो भाग रहे बदमाश की बाइक अनिंयत्रित हो गई। इससे वह फिसलकर गिर गया। नजदीक आती पुलिस को देख फायर किया। उधर, आत्मरक्षार्थ में पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में की गई, जो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
क्या बोली पुलिस
एएसपी ग्रामीण बलबंत चौधरी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सूरज शर्मा निवासी B30/251 नगवा थाना लंका जनपद वाराणसी है, गाजीपुर से 25 हजार का इनामिया है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल, तमंचा .315 बोर, 03 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।
क्या बोली पुलिस
एएसपी ग्रामीण बलबंत चौधरी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान सूरज शर्मा निवासी B30/251 नगवा थाना लंका जनपद वाराणसी है, गाजीपुर से 25 हजार का इनामिया है। पुलिस ने उसके पास से मोटरसाइकिल, तमंचा .315 बोर, 03 खोखा कारतूस और 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास के बारे मे जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन