{"_id":"12ba54ed7b53a5178fcbea53f2ad282c","slug":"woman-robbed-in-broad-daylight-by-miscreants-to-50-thousand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से 50 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के रावल गांव के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक महिला से 50 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। अपने पति की तेरही के लिए यह रकम निकाल कर महिला घर जा रही थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रईसपुर गांव निवासी फौजदार यादव सिपाही था। 18 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। 30 मार्च को उसका त्रयोदशाह है। पति की तेरही के लिए बुधवार को मृतक सिपाही की पत्नी लालती देवी अपने पुत्र आलोक यादव के साथ सैदपुर स्थित स्टेट बैंक आई। यहां से उसने अपने खाते से 50 हजार रुपए निकाले।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने पुत्र की बाइक पर सवार होकर घर के लिए रवाना हुई। उसके पीछे महिला का ननदोई विक्रमा यादव भी बाइक से चल रहा था। जब ये सभी रावल गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई तो महिला रुपयों से भरा बैग लेकर गिर पड़ी। इस पर बदमाश बैग लूटने लगे लेकिन तभी पीछे से महिला का ननदोई आ गया। उसकी कनपटी पर पिस्टल सटा कर रुपयों से भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने काफी देर तक लुटेरों की घेरेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र भारती का कहना था कि मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शक के आधार पर पूछताछ के लिए पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में भी लिया है। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस महकमे के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया है। वजह शराब कारोबारियों की कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह की हत्या और उनसे 28 लाख रुपए की लूट के मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। ऐसे में दिनदहाड़े लूट की एब और बड़ी वारदात होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।