फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP: Three women crushed by truck to die for morning walk

यूपी: मलमास के अंतिम दिन गंगा नहाने जा रही तीन महिलाओं की ट्रक से कुचलकर मौत, हादसे में चार घायल

Fri, 16 Oct 2020 10:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
UP: Three women crushed by truck to die for morning walk
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी के गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मंझरिया गांव के सामने ट्रक से कुचलकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद  गुस्साए ग्रामीणों ने जमानिया-गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सत्यप्रिय सिंह और सीओ मौके पर पहुंच गए। लेकिन ग्रामीण मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने की जिद्द पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन


मंछरियां गांव निवासी ज्योतिया देवी (60), किरन (14), अंजलि यादव (16), मीरा (45), मौसम यादव(17), भागमनी (55) और राधिका देवी (50) मलमास के अंतिम दिन गंगा नहाने जा रही रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ज्योतिया देवी और मीरा को कुचलते हुए अन्य पांच को भी धक्का मार दिया। हादसे में इलाज के लिए वाराणसी जा रही एक और घायल महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed