{"_id":"5761a86c4f1c1be53811b7be","slug":"two-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही स्थान पर हुई दो लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही स्थान पर हुई दो लूट
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
डाका
मंगलवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने एक ही स्थान पर दो लूट की घटना को अंजाम दिया। पहली घटना में दो बाइक सवारों से 7700 रुपये नगद तथा दो मोबाइल लूट लिए, जबकि दूसरी घटना में टेंपो सवार एक युवक की दिलेरी से लूटपाट की कोशिश नाकाम हो गई। विरोध करने व यात्रियों के दौड़ाने के बाद बदमाश अपनी बाइक छोड़ अंधेरे में जान बचाकर भाग निकले। यात्रियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके से पुलिस ने लुटेरों की बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी।
पीड़ितों ने भांवरकोल थाने में अलग-अलग तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।इलाके के ताड़का ग्राम निवासी गंगा राम के बेटे की शादी पड़ोसी जनपद बलिया के चौरा-कथरियां में थी। मंगलवार को गांव से दर्जनों लोग बारात में शामिल होने गए हुए थे। देर रात खाना खाने के बाद तड़का निवासी शिवशंकर पटेल तथा पवन कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। सुखडेहरा पानी टंकी के पास पहले से घात लगाए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उनका पीछा किया और ओवरटेक कर उन्हें रुकने को कहा।
इसके बाद बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा कर शिवशंकर पटेल से 2700 रुपये तथा पवन से 5000 रुपये और उनके मोबाइल फोन भी लूट लिये। साथ ही उनकी बाइक की चाबी निकालकर खेत में फेंक दिया और अंधेरे में फरार हो गए। घटना के बाद युवक बाइक को पैदल ही गांव में ले गए। लूट के बाद दोनों युवकों ने सुखडेहरा के प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा राय के यहां रात में रूक गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना में दोनताव गांव निवासी उमेश राय अपने भतीजे सुनील राय और परिवार की महिलाओं के साथ बक्सर रेलवे स्टेशन से आधी रात को टेंपो से घर लौट रहे थे।
सुखडेहरा पानी टंकी के पास लुटेरों ने टेंपो चालक जय खरवार से वाहन रोकने को कहा। टेंपो रुकते ही उन्होंने तमंचे से पीटकर चालक को घायल कर दिया। और यात्रियों को लूटने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाश सुनील को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच सुनील ने टेंपो में पड़े एक डंडे से बदमाशों पर हमला बोल दिया। टेंपो चालक तथा उमेश ने भी बदमाशों को दौड़ाया। डरकर लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़कर रात के अंधेरे में फरार हो गए।
इस बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और बाइक को कब्जे में ले लिया। लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी। घायल टेंपो चालक जय खरवार (30) तथा उमेश राय (32) को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि बाइक पकड़ी गई है।